Categories
Sports

वार्षिक खेल समारोह 2022

 

शाइनिंग स्टार स्कूल का तीन दिवसीय समारोह 17 से 20 नवम्बर को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया. इस सत्र के वार्षिक क्रीड़ा समारोह जील २००२२ के शुम्भ्कर का अनावरण  29 अगस्त २०२२ को राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर किया गया. इसी अवसर पर साल भर चलने वाले बिभिन्न खेल गतिविधियों की शुरुआत करते हुए छात्रो के लिए 5 किमी की मैराथन का आयोजन किया गया. मैराथन में बालिका वर्ग में प्रीती,अरोमा,और कानसी क्रमशः पहले,दुसरे व् तीसरे स्थान पर रही जबकि बालक वर्ग में जतिन पहले यश ध्यानी दूसरे और आयुष पवार तीसरे स्थान पर रहे।

तीन दिवसीय खेल समारोह का उद्घाटन प्रभारी पुलिस निरीक्षक कोतवाली रामनगर रवि सैनी, रिनेशां कालेज ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के प्रबन्धक अलोक गुसाईं व शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रबन्धक डी एस नेगी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।उद्घाटन सत्र के अवसर पर जूनियर कक्षाओं के बच्चों द्वारा स्वागत गीत व मंगल गीत गा कर अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया गया जबकि सीनियर छात्रों ने स्कूल के हेड गर्ल दीपिका नेगी व हेड बॉय हर्षित रावत की नेतृत्व  में मार्चपास्ट करते हुए माहौल को बेहद गरिमामय बनाते हुए मुख्य अतिथियों को सलामी देते हुए  दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की शुरुआत से पहले प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने पोम-पोम डांस, रिंग डांस, फ्लेग डांस में परफॉर्म करते हुए माहौल को रंगीन बनाकर खूब तालियाँ बटोरी वहीं इन्ही बच्चों ने सैक रेस,हर्डल रेस,बनाना रेस,आदि प्रतिस्पर्धाओं में अपने हुनर दिखाकर पदक हासिल किये.प्रथम दिवस के दुसरे सत्र में प्राइमरी कक्षाओं के लिए आयोजित बिभिन्न स्पर्धाओं में बालिका वर्ग में खो-खो व् फुटबॉल में रेड हाउस, कबड्डी में ब्लू हाउस बिजयी रहे जबकि बालक वर्ग में खो-खो में रेड, फुटबॉल और कबड्डी में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी।

कक्षा ६-८ तक की टीम प्रतिस्पर्धाओं में फुटबॉल में बालक वर्ग में येलो व् बालिका वर्ग में ब्लू ने मैदान मारा,क्रिकेट में दोनों वर्गों में ब्लू ने कब्ज़ा किया व खो-खो में रेड हाउस के बालकों व ब्लू की बालिकाओं ने फ़ाइनल जीते .एकल प्रतिस्पर्धाओं में शर्ट पुट में आयुष व निधि लॉन्ग जम्प में गीतंश, निधि अब्बल रहे. छटवीं की छात्रा पूर्वी नेगी को सर्वश्रेठ खिलाड़ी चुना गया। समारोह के दूसरे व तीसरे दिन सीनियर वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में क्रिकेट में ग्रीन,फुटबॉल व हैण्ड बॉल में रेड,खो-खो में ब्लू हाउस  की लड़कियों ने फाइनल जीते।बालक वर्ग में फुटबॉल और हैंडबॉल का फाइनल रेड हाउस, खो-खो ब्लू ,क्रिकेट येल्लो ने फाइनल जीते.एकल प्रतिस्पर्धाओं में छात्राओं में शर्ट पुट में प्रीती,.जव्लिन थ्रो में कशिश अब्बल रही.बालक वर्ग में शर्ट पुट में आशीष रावत,डिसकस थ्रो में दिलराज, लॉन्ग जम्प में हर्षित हाई जम्प में शशांक तोमर ने गोल्ड मैडल हासिल किया.सीनियर वर्ग से हर्षित रावत को बिभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेठ खिलाड़ी चुना गया.बिभिन्न टीम व एकल प्रतिस्पर्धाओं में ब्लू हाउस के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के चलते ब्लू हाउस सबसे अधिक गोल्ड मैडल जीत कर स्कूल चैम्पियन बनी।

कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान योग प्रशिक्षक श्री सोहन सिंह रावत द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किये तथा स्कूल चैम्पियन ब्लू हाउस  के कप्तान अभय जोशी को स्कूल ध्वज सौंप कर आगामी स्तर के खेल सम्मारोह का नेतृत्व करने की  जिम्मेदारी प्रदान की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments